जनसुनवाई में न्याय मांगने पहुंचे किसान और पुत्र गिरफ्तार

खंडवा। जिला मुख्यालय पर आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को उस समय हंगामा हो गया जब छेगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम बरुड निवासी किसान रामनारायण और उनके पुत्र श्याम कुमरावत अपने खेत के रास्ते से जुड़े लंबे समय से लंबित विवाद के समाधान के लिए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। किसान का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों से न्याय के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी।

घटना के दौरान दोनों ने जनसुनवाई में अपनी बात रखने का प्रयास किया, लेकिन कथित रूप से उन्हें कक्ष से बाहर जाने को कहा गया। इस पर वे अपनी बात पर अड़े रहे, जिससे कर्मचारियों के साथ बहस की स्थिति बन गई। प्रशासन के अनुसार, दोनों ने शोर-शराबा किया और माहौल तनावपूर्ण बना दिया, जिसके चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। जमानत प्रस्तुत न करने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

वहीं किसान रामनारायण का आरोप है कि उनके खेत का रास्ता वर्ष 2019 से बंद है, जिससे उनकी जमीन लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी है। उनका दावा है कि निचले स्तर पर उन्हें राहत मिली थी, लेकिन बाद में कथित रूप से उनके खिलाफ आदेश पारित किए गए।

इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, दीपक मुल्लू राठौर सहित अन्य कांग्रेसजन एसडीएम कार्यालय पहुंचकर किसान की जमानत कराने की प्रक्रिया में जुटे हैं। मामले ने जनसुनवाई व्यवस्था की प्रभावशीलता और आम नागरिकों को न्याय मिलने की स्थिति पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

प्रेम संबंधों के चलते प्रेमी ने महिला को उतारा मौत के घाट

Tue May 5 , 2026
छिंदवाड़ा। चांद में तीन दिन पूर्व महिला की अंघी हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने जुर्म करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेष कर जेल भेज दिया है। […]

You May Like