
छिंदवाड़ा। चांद में तीन दिन पूर्व महिला की अंघी हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने जुर्म करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेष कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि चारगांव के खेत में एक मई को एक अज्ञात महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच ंषव को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई। तरुण साहू ने बताया कि मृतिका सुनीता पति पतिराम साहू, उम्र 45 वर्ष, निवासी पातालेश्वर, थाना कुंडीपुरा की रहने वाली है। वह 28 अप्रैल की शाम घर से लड़की देखने का कहकर निकली थी, जो वापस नहीं आयी। जिसकी 30 अप्रैल को कुंडीपुरा में गुम इंसान कायमी की गई थी। इधर ंषव मिलने के बाद चांद थाने में धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच में प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका का गला घोंटकर हत्या करना पाया गया। धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला विवेचना में लिया गया।
महिला साथ रहने बना रही थी दवाब
उक्त हत्या की घटना के बाद एसपी, एएसपी और एसडीओपी के निर्देश मिलते ही संदेही हेमंत सोनेकर पिता हीरामन सोनेकर, उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम लहगड़ुआ को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ की गई। जिसने 6-7 माह पूर्व से मृतिका से जान-पहचान होना, मोबाइल में लगातार बात करना तथा मृतिका से अवैध संबंध होना बताया। मृतिका द्वारा साथ में रहने का दबाव डालने पर परेशान होकर आरोपी ने 28 अप्रैल को छिंदवाड़ा से बाइक से चारगांव ले गया। जहां खेत में ले जाकर मौका देखकर मृतिका का दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने मृतिका के पहने हुए सोने के टाप्स, सोने की मंगलसूत्र की पत्तियां एवं गुरिया, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल उतारकर मौके से भाग निकला। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेष कर जेल भेज दिया है।
इनकी रही ’महत्वपूर्ण भूमिका
इस पूरे मामले में निरीक्षक राकेश सिंह बघेल, थाना प्रभारी थाना चांद, सउनि सतीश दुबे, आर. सुरेन्द्र, आर. विवेक, आर. अभिषेक, सायबर सेल से प्रआर. नितिन, आर. आदित्य की अहम भूमिका रही है।
