जबलपुर: संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में स्थित विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाये रखने एसडीएम के आदेश का उल्लंघन करते हुए अस्थाई रूम बना लिया गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजेन्द्र अवस्थी पिता रामेश्वर प्रसाद अवस्थी 71 वर्ष निवासी नंदेश्वर विहार गुप्तेश्वर मंदिर रोड गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पत्नि अंजना अवस्थी की ओर से अधिवक्ता के माध्यम से एसडीएम कोर्ट गोरखपुर में विवेक त्रिपाठी पिता अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी, आकर्ष श्रीवास्तव पिता प्रमोद श्रीवास्तव, मनीष पटैल पिता महेश पटैल सभी निवासी गढ़ा, विवेक दुबे प्रोपराइटर सतपुड़ा इन्फ्राकाम प्रायवेट लिमिटेड निवासी आनंदकुंज के खिलाफ शिकायत की गई थी।
एसडीएम गोरखपुर द्वारा मौजा गढ़ा खसरा नम्बर 138/4/3 रकवा 400 वर्गफीट एवं खसरा नम्बर 138/4/1, 2440 वर्गफीट पत्नि की भूमि की पंजीकृत विक्रय पत्र 23 फरवरी 2011 के दस्तावेज क्रमांक दस्तावेज 3505 ग्रन्थ क्रमांक 669 द्वारा 3640 वर्गफीट एवं पंजीकृत विक्रय पत्र दिनांक को ही रकवा 2600 वर्गफीट को पूर्व क्रेता श्रीमति जानकी बाई के माध्यम से क्रय की गई थी तब से पत्नि उक्त सम्पत्ति क्रय दिनांक से ही काबिज है.
विवादित भूमि के कब्जे को लेकर पत्नि के अधिवक्ता के तर्क सुनकर एवं दस्तावेजों का अवलोकन कर दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति पर शान्ति भंग होने की संभावना पर दोनों पक्षों को 21 जनवरी 2026 तक उक्त विवादित भूमि पर यथास्थिति बनाये रखने का आदेश 5 जनवरी 2026 को एसडीएम गोरखपुर द्वारा पारित किया गया है। आदेश के पारित होने के बावजूद भी आकर्ष श्रीवास्तव ने पत्नि के प्लट में गिट्टी (रेत) एवं सीमेन्ट के ईंटों से अस्थाई लेबर रूम बना लिये हैं। एसडीएम गोरखपुर के आदेश का उल्लंघन किया है।
