धनतेरस के दिन 50 लोगों ने थाने से प्राप्त किये मोबाइल

रीवा।धनतेरस के अवसर पर पुलिस ने लोगो के चेहरे की मुस्कान लौटा दी. पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन में अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल द्वारा आम लोगो के गुम हुए मोबाइल फोन खोजकर धनतेरस के दिन वापस किया. लगभग 50 की संख्या में मोबाइल लोगो को वापस दिलाए गए. अपने गुम मोबाइल पाकर लोगो बेहद खुश नजर आए. धनतेरस के पावन अवसर पर खोया हुआ मोबाइल एक उपहार की तरह मिला. सभी लोगो ने अमहिया पुलिस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. अलग-अलग समय में मोबाइल गुम हुए थे, साइबर टीम की मदद से मोबाइल पकड़े गए और धनतेरस के अवसर पर सभी को वापस किया गया. अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने तकनीकी विश्वलेषण और सीईआईआर पोर्टल का उपयोग कर मोबाइलो का पता लगाया. लगभग 50 मोबाइल प्रदान किये गये, लोगो की खुशी का ठिकाना नही था.

Next Post

पुलिस ने पटाखा गोदाम को किया सील

Sat Oct 18 , 2025
भोपाल. खजूरी थाना सडक पुलिस और राजस्व विभाग ने क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा गोदाम के संचालन करने वाले के खिलाफ एक्शन लिया है. गोदाम संचालक के पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया है. इसके साथ ही यहां पर पटाखा से भरे एक […]

You May Like