पुलिस ने पटाखा गोदाम को किया सील

भोपाल. खजूरी थाना सडक पुलिस और राजस्व विभाग ने क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखा गोदाम के संचालन करने वाले के खिलाफ एक्शन लिया है. गोदाम संचालक के पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिकारियों ने गोदाम को सील कर दिया है. इसके साथ ही यहां पर पटाखा से भरे एक लोडिंग वाहन को जब्त किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार ईलाका भ्रमण के दौरान ग्राम जमुनियां छीर के पास एक लोडिंग गाड़ी खड़ी दिखी. ड्रायवर ने पूछताछ के दौरान बताया गया कि गाड़ी में पटाखे भरे हुये हैं, जो कि बगल के गोदाम के संचालक मोहन मनवानी का है. मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस ने गाड़ी में भरे पटाखे और गोदाम के लायसेंस की जानकारी मांगी. इस मामले में राजस्व विभाग को सूचित किया गया, जिस पर से थाना खजूरी सड़क और राजस्व विभाग के टीम ने वैधानिक कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया. गोदाम संचालक आरोपी मोहन मनवानी बैरागढ़ में मधुर फायर वर्क्स के नाम से अपनी दुकान भी चलाता है.

Next Post

नीमच के 348 परिवारों को मिला नया घर, हर गरीब के सिर पर पक्की छत हमारा संकल्प: सीएम डॉ यादव 

Sat Oct 18 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अपना घर हर व्यक्ति का सपना होता है और प्रधानमंत्री आवास योजना ने करोड़ों परिवारों का यह सपना साकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं के लिए नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक को घर देने का संकल्प लेकर काम कर रहे […]

You May Like