जयपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरु

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कॉमर्स और मैनेजमेंट फैकल्टी और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (डब्ल्यूटीसी) के संयुक्त तत्वाधान में दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रविवार को यहां शुरु हुआ।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रो. बी.पी. शर्मा (पूर्व कुलपति, गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी) ने कहा कि ‘उद्यमिता’ भारत की अर्थव्यवस्था का अगला बड़ा माध्यम बनेगा।

डब्ल्यूटीसी जयपुर के सहायक निदेशक नवनीत अग्रवाल ने कहा कि डब्ल्यूटीसी 100 से अधिक देशों में वैश्विक उपस्थिति के माध्यम से अनुसंधान-संचालित नवाचार और नए युग के स्टार्ट-अप को समर्थन दे रहा है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2027 तक भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के सपने को पूरा किया जा सके |

सम्मेलन में प्रो. सुनीता मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि 21वीं सदी की अर्थव्यवस्था को चलाने वाली ताकत अब उद्यमिता और नवाचार हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप सिर्फ व्यवसाय नहीं बल्कि वे समाज में बदलाव लाने की ताकत रखते हैं। सम्मेलन में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

 

 

Next Post

मैसुरू रैली शिवकुमार को अपमानित करने के लिए थी : भाजपा

Mon Jul 21 , 2025
बेंगलुरू (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता आर अशोक ने रविवार को कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को कांग्रेस पार्टी में दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया गया है। श्री अशोक ने संवाददाताओं से हाल ही में हुए मैसुरू सम्मेलन का जिक्र करते […]

You May Like