शेयर बाजार में सुनामी से निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ से अधिक

मुंबई 07 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लागू करने और चीन की जवाबी कार्रवाई से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध गहराने और अमेरिका में मंदी की आशंका में घरेलू शेयर बाजार में आई सुनामी से आज निवेशकों के 14 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कोविड-19 के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी 2226.79 अंक अर्थात 2.95 प्रतिशत गिरावट लेकर करीब दस महीने के निचले स्तर 73,137.90 अंक पर आ गया। इससे बाजार पूंजीकरण 3,89,25,660.75 करोड़ रुपए पर आ गया।

इससे पहले बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 930.67 अंक अर्थात 1.22 प्रतिशत का गोता लगाकर करीब दाे सप्ताह के निचले स्तर और 76 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 75,364.69 अंक पर आ गया। इससे बाजार का पंजीकरण 4,03,34,886.46 करोड़ रुपए रहा। इस तरह सोमवार को बाजार पूंजीकरण 1409225.71 करोड़ रुपए घट गया यानी निवेशकों के 1409225.71 करोड़ रुपए डूब गए।

 

 

Next Post

सोना में तेजी, चांदी मजबूत

Mon Apr 7 , 2025
इंदौर, 07 अप्रैल (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना महंगा बिका। आज सोना 1000 रुपये ऊंचा होकर बिका ।‌ चांदी सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 3040 डालर व चांदी 3040 सेन्ट प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर रात तक फेरबदल होता रहता […]

You May Like