जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत चरगवां मोड़ के पास हुए सडक़ हादसे में घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया वहीं हाउसिंग बोर्ड अधारताल में हुए एक्सीडेंट में युवक की मौत हो गई।तिलवारा पुलिस के मुताबिक सोमवार को राजेश वर्मा 46 वर्ष निवासी रामनगर शाहनाला ने सूचना दी कि उसके पिता सत्यभान वर्मा 73 वर्ष को विष्णु ढाबा के सामने चरगवां मोड़ के पास सडक़ दुर्घटना में घायल होने से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था दौरान उपचार के उसके पिता की मौत हो गई।
वहीं प्रिंस दाहिया 22 वर्ष निवासी गौतम नगर महारापुर थाना अधारताल रात्रि 10 बजे व्हीकल मोड पटेल मोहल्ला बावली मंंिदर के सामने हाउसिंग बोर्ड अधारताल में एक्सीडेंट हो गया जिसे उपचार के लिए रात्रि 11 बजे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डाक्टर ने परीक्षण उपरांत प्रिंस दाहिया को मृत घोषित कर दिया
