हलाली डेम रोड पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, पांच लोग घायल

सलामतपुर। सलामतपुर थाना क्षेत्र के हलाली डेम रोड पर कटे महुआ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पहली मोटरसाइकिल पर दो महिलाएं, एक बच्ची और एक युवक सवार थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे।

हादसे में पहली मोटरसाइकिल पर सवार महिला, बच्ची और युवक घायल हुए, जबकि दूसरी बाइक पर बैठे दोनों युवक भी चोटिल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस की डायल 112 टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। महिला, बच्ची और युवक को विदिशा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल के घायल युवक अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचे। घायलों में अगरिया नया पुरा गांव के निवासी शामिल हैं।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि हलाली डेम रोड पर पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं। 6 सितंबर को इसी मार्ग पर मवेशी से टकराकर एक युवक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे। वहीं, मुक्तापुर गांव के पास एक ट्राला सड़क से नीचे उतरकर पलटने की घटना भी हो चुकी है।

Next Post

रात का गिरा पारा गुलाबी सर्दी का एहसास शुरू, अस्पताल में सर्दी जुकाम के मरीज बढ़े

Mon Oct 13 , 2025
रायसेन। शहर में अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ है। शाम होते ही सिहरन का अहसास होने लगा है। एक सप्ताह के भीतर रात के तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। तापमान 24 से 17 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे सर्दी-जुकाम और बुखार के करीब 20 फीसदी मरीज […]

You May Like