रात का गिरा पारा गुलाबी सर्दी का एहसास शुरू, अस्पताल में सर्दी जुकाम के मरीज बढ़े

रायसेन। शहर में अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ है। शाम होते ही सिहरन का अहसास होने लगा है। एक सप्ताह के भीतर रात के तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। तापमान 24 से 17 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे सर्दी-जुकाम और बुखार के करीब 20 फीसदी मरीज बढ़े हैं। मौसम विभाग के अनुसार गत दिनों अक्तूबर माह में बारिश होने से अचानक ठंड बढ़ गई। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। दिन में धूप खिलने के कारण हल्की उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी है। वहीं सूर्यास्त होने के बाद सिहरन का अहसास होने लगता है। रात में दूसरे प्रहर अब ठंड पड़ने लगी है। ऐसे मौसम में लोग बीमार पड़ रहे है। वैसे भी अक्तूबर में 12 दिन बीत गए है, ।

उत्तर में बर्फबारी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और रात में ठंडक बढ़ गई है। कई इलाकों में हल्की कोहरे की धुंध भी देखी जा रही है।

मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी इसका मुख्य कारण है। उत्तर-पूर्व से आ रही हवाएं ठंडक बढ़ा रही हैं।

वर्तमान में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन और रात के तापमान में लगभग 14 से 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर है, जिससे सुबह और देर शाम हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है।

रायसेन जिले में इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है, जिससे सभी तालाब और बांध लबालब भरे हुए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह भी इस साल अच्छी ठंड पड़ने का एक कारण हो सकता है।

Next Post

दीपावली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, जिले में सुरक्षा प्रबंध कड़े

Mon Oct 13 , 2025
भिण्ड। दीपावली पर्व के मद्देनज़र जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के मार्गदर्शन में जिले भर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अटेर एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया कि त्यौहार के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ और यातायात को देखते […]

You May Like