
सिंगरौली । चितरंगी विकासखंड के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र शाउमावि नौडिहवा खैड़ार में ट्ॉयलेट की हालत बद से बद्तर है। पिछले दिनों सांसद डॉ. राजेश मिश्रा क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विद्यालय पहुंचे थे, जहां छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्याएं सुनाई, जहां सांसद भी यह समस्या सुनकर हक्काबक्का रह गये।
दरअसल पिछले दिनों सांसद डॉ. राजेश मिश्रा चितरंगी विधानसभा क्षेत्र के बगदरा-कोरावल अंचल का दौरा किया था। सांसद ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुये पठन-पाठन का हाल जाना और छात्रों से समस्याएं भी पूछे गये। इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौडिहवा-खैड़ार के छात्र-छात्राओं ने जर्जर एवं बदहाल ट्ॉयलेट के बारे में समस्या का सुनाएं। सांसद ने उनकी समस्याओं को सुन हालात का पता किये और इस बारे में प्राचार्य के साथ-साथ जिला अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। यहां सवाल किया जा रहा है कि दूरस्थ अंचलों उक्त समस्या को विद्यालय प्रमुख गंभीरता से नही लिया है, सांसद के सामने विद्यालय के व्यवस्था की पोल खुल गई। साथ ही यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि शौचालय निर्माण के लिए पूर्व में मिली राशि कहां खर्च हुई और यदि राशि खर्च हुई तो गुणवत्ता विहीन कार्य क्यों कराया गया। छात्राओं के सुरक्षा पर ध्यान प्रबंधन नही दिया है और न ही जिला अधिकारियों ने दूरस्थ अंचल के विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए जहमत नही उठाई। इधर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि विद्यालयों को मिलने वाली सालाना कंटरजंसी राशि में भी बड़ा खेला हो रहा है। इसी लिए विद्यालयों की व्यवस्था चरमराई हुई है। छात्र-छात्राओं ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराया है।
