सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लक्ष्य से अधिक राशि संग्रह, कलेक्टर वशिष्ठ सम्मानित

पांढुरना: देश की सुरक्षा में तैनात सैनिको के शहीद हुए सैनिकों के परिजनों की सहायता के लिए एकत्र की जाने वाली राशि मे प्रदेश के अन्य जिलों की तरह पांढुरना जिले के जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिले में लक्ष्य से अधिक राशि सग्रहीत होने पर राज्यपाल द्वारा पांढुरना जिला कलेक्टर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,यह सशस्त्र सेना झंडा दिवस ट्रॉफी एवं प्रशंसा पत्र लेकर बुधवार को स्वयं सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष ने पांढुरना जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ को सम्मान सौप सम्मनित किया ।

उल्लेखनीय है कि सशस्त्र बल झंडा दिवस 2025 के अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा यह ट्रॉफी एवं प्रशंसा पत्र जिला सैनिक बोर्ड पांढुर्णा को लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहित करने एवं सैनिक कल्याण गतिविधियों में सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। यह सम्मान जिले में सैनिक कल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं जनसहभागिता का प्रतीक है।इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं संवेदनशीलता व्यक्त करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जा रहे हैं।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर देवेंद्र सिंह तोमर (सेवानिवृत्त) ने बताया कि जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के तहत व्यापक जनसहभागिता से लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहित की गई। उन्होंने बताया कि संग्रहित राशि का उपयोग भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याणकारी कार्यों, सहायता एवं विभिन्न सुविधाओं के लिए किया जाता है।

Next Post

अजयगढ़ कूप कांड: परिजनों के हंगामे के बाद सरपंच सहित 3 पर FIR, एक साथ उठीं पांच अर्थियां, रो पड़ा पूरा गांव

Wed May 27 , 2026
सुरेश पाण्डेय पन्ना: ग्राम पंचायत बीहरपुरवा में कुएं के हादसे में जान गंवाने वाले पांच मजदूरों का बुधवार शाम एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव के श्मशान घाट पर जब पांच चिताएं एक साथ जलीं तो पूरा माहौल गमगीन हो उठा। परिजनों की चीख-पुकार और ग्रामीणों की नम आंखों […]

You May Like