स्काउट के कैप्टन बनते ही बदला घर का माहौल, जानें कौन से 5 बड़े ड्रामे आए सामने

मुंबई, बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में घर के अंदर तीन बड़े ड्रामे देखने को मिले। आसिफ के बाद स्काउट नए कैप्टन बने हैं। वहीं, स्काउट और यंग ने गुल्लू-कनिका के रिश्ते पर चर्चा की।
  • बिग बॉस 20 में आसिफ के बाद स्काउट को घर का नया कैप्टन बनाया गया।
  • स्काउट और यंग के बीच गुल्लू और कनिका के रिश्ते को लेकर बातचीत हुई।
  • यंग ने कहा कि दर्शकों को गुल्लू के कनिका को पटाने तक ही मजा आएगा।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर के अंदर कभी रिश्तों को लेकर चर्चा हो रही है, तो कभी कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद देखने को मिल रहा है। अब सामने आए नए प्रोमो में कैप्टेंसी बदलने से लेकर गुल्लू और कनिका के रिश्ते तक कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं।

वहीं, अरिश्फा खान घर के सामान को इधर-उधर फेंकती नजर आ रही हैं। ऐसे में आने वाले एपिसोड में दर्शकों को खूब हंगामा देखने को मिल सकता है। बिग बॉस के घर में नए हफ्ते के साथ कैप्टेंसी की जिम्मेदारी भी बदल गई है। पिछले हफ्ते आसिफ खान घर के कैप्टन थे, लेकिन अब स्काउट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि स्काउट घर के सदस्यों को किस तरह संभालते हैं और उनकी कैप्टेंसी में घर का माहौल कैसा रहता है।

Dगुल्लू को कनिका से हुआ प्यार
बिग बॉस 20 के प्रोमो में स्काउट और यंग के बीच गुल्लू की लव लाइफ को लेकर बातचीत होती नजर आती है। स्काउट कहते हैं कि घर में किसी को प्यार हो गया है। जब यंग पूछते हैं कि किसे, तो स्काउट गुल्लू का नाम लेते हैं। इसके बाद यंग अंदाजा लगाते हैं कि क्या गुल्लू को कनिका से प्यार हो गया है। स्काउट भी इस बात पर हामी भरते नजर आते हैं।

दोनों के बीच इस बात पर भी चर्चा होती है कि अगर गुल्लू को कनिका पसंद हैं, तो उन्हें खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करनी चाहिए। यंग कहते हैं कि दर्शकों को भी तब तक मजा आएगा, जब तक गुल्लू कनिका को पटाने की कोशिश करेंगे। उनके मुताबिक, कनिका के मान जाने के बाद दर्शकों की दिलचस्पी कम हो सकती है। यंग कनिका को बेहद स्मार्ट भी बताते हैं।

अरिश्फा ने घर में क्यों फैलाई गंदगी
दूसरी तरफ, प्रोमो में अरिश्फा खान का अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। वह घर में तकियों और दूसरे सामान को इधर-उधर फेंकती नजर आती हैं। इस दौरान वह कहती हैं, ‘बहुत गंदगी पसंद है ना, अब रहो गंदगी में।’ उनकी इस हरकत से घरवाले हैरान दिखाई देते हैं। हालांकि, प्रोमो में अरिश्फा के इस कदम की पूरी वजह साफ नहीं होती। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए कैप्टन स्काउट घर की स्थिति कैसे संभालते हैं और गुल्लू-कनिका की चर्चा आगे क्या मोड़ लेती है।

Next Post

सड़क किनारे खड़ी बस से टकराया ट्रक

Sat Oct 17 , 2026
सतना/मैहर:मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामवन पथ गमन मार्ग पर उमरी पैला के पास शुक्रवार की शाम लगभग 6:30 बजे बड़ा हादसा होने से टला. सीमेंट कारखाने से क्लिंकर लादकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गय. इस दुर्घटना […]

You May Like

Play sound