सड़क किनारे खड़ी बस से टकराया ट्रक

सतना/मैहर:मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामवन पथ गमन मार्ग पर उमरी पैला के पास शुक्रवार की शाम लगभग 6:30 बजे बड़ा हादसा होने से टला. सीमेंट कारखाने से क्लिंकर लादकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गय. इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस चित्रकूट से आंखों का इलाज करवाकर लौट रहे यात्रियों को लेकर डिंडौरी की तरफ जा रही थी. रास्ते में बस का एक पहिया पंचर हो जाने के कारण चालक गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी करके पहिया बदल रहा था.

बस में सवार यात्री सड़क किनारे बैठे हुए थे. उसी दौरान अनियंत्रित होकर आया ट्रक सीधे खड़ी बस से जा भिड़ा. बस यात्री संजय साहू ने बताया कि हादसा होने के बाद जब लोगों ने पास जाकर देखा, तो ट्रक चालक के मुंह से झाग निकल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संभवत: वाहन चलाते समय चालक को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा होगा, जिससे गाड़ी पर से उसका नियंत्रण छूट गया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

रेखा की सौतेली मां का रोल निभाकर छा गईं कीर्ति सुरेश, चाइल्ड आर्टिस्ट बनकर शुरू हुआ था एक्टिंग का सफर

Sat Oct 17 , 2026
मुंबई, फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म महानती में सावित्री की भूमिका निभाकर उन्होंने घर-घर में अलग पहचान बनाई। कीर्ति सुरेश ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म महानती में सावित्री के रोल के […]

You May Like

Play sound