सीएम जवाब दें: जहरीला सिरप मप्र में बना,बिका और मौतें भी यहां हुई तो तमिलनाडु जिम्मेदार कैसे ?

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश नायक ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के उस बयान पर कड़ा सवाल उठाया है, जिसमें उन्होंने तमिलनाडु सरकार को सहयोग न करने का आरोप लगाया था। डॉ. नायक ने कहा कि ज़हरीला सिरप मध्य प्रदेश में बना, बिका और मौतें भी यहीं हुईं, तो फिर जिम्मेदारी तमिलनाडु सरकार की कैसे हो सकती है?

उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह सिरप बाजार में बेचा जा रहा था, तब राज्य की खाद्य एवं औषधि विभाग की आँखें बंद थीं। नायक ने पूछा कि उन अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी जिन्होंने लाइसेंस और जांच की जिम्मेदारी निभाने के बजाय मौत का सौदा होने दिया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी नाकामी का ठीकरा दूसरे राज्यों पर नहीं फोड़ना चाहिए। यह राजनीति का नहीं, इंसानियत का सवाल है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता तमिलनाडु नहीं, अपने मुख्यमंत्री से जवाब चाहती है। हर दोषी को सज़ा मिले — यह केवल कांग्रेस नहीं, उन माताओं की भी मांग है जिन्होंने अपने बच्चों को खोया है।

Next Post

कमजोरों को दबाने की राजनीति लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा : खरगे

Fri Oct 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों पर लगातार हमलों से स्पष्ट है कि देश में कमजोर वर्गों को दबाने की राजनीति चल रही है जो लोकतंत्र के लिए घातक है। श्री खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को […]

You May Like