भोपाल: राजधानी की कोलार तहसील के लिए प्रशासनिक स्तर से पटवारी कपिल बातवी की पदस्थापना की गई है, जिसके आदेश कलेक्टर कार्यालय के भू संसाधन प्रबंधन शाखा से जारी किए गए है. यह पटवारी वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ हैं.
कोलार तहसील में अपनी सेवाएं देंगे साथ ही उनका वेतन भी कोलार तहसील से जारी होगा. मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थापना से पहले वह सीहोर जिले में पदस्थ थे. हालांकि राजस्व विभाग से प्रशासन स्तर और स्वेच्छा से चाहे गए स्थानांतरण 15 जून को किए जाएंगे. वर्तमान में यह जिले का इकलौता स्थानांतरण है.
