घर में घुसे जहरीले कोबरा से बालिका बाल-बाल बची, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

बैतूल: ग्राम चिचोली खापा निवासी सुनील धुर्वे के घर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब 15 वर्षीय बालिका खिड़की के पास कुछ सामान लेने गई थी और वहां उसे अचानक एक करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा नजर आया। बालिका की सूझबूझ और किस्मत से उसकी जान बच गई।परिजनों ने तत्काल सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी। विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें सांप दिखने की जानकारी फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे।

घर के अंदर खिड़की में सांप चुपचाप बैठा था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उन्होंने उस खतरनाक कोबरा को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया।गौरतलब है कि यह कोबरा काफी विषैला होता है और यदि समय रहते उसे हटाया न जाता, तो जानलेवा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने सर्पमित्र की तत्परता और साहस की सराहना की और राहत की सांस ली।बारिश के मौसम में सांपों की सक्रियता बढ़ जाती है। ऐसे में ग्रामीणों से अपील है कि घर के आसपास की साफ-सफाई बनाए रखें, दरवाजे-खिड़कियों को बंद रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सर्पमित्रों को सूचना दें।

Next Post

दुबई में सीएम का आत्मीय स्वागत

Sun Jul 13 , 2025
भोपाल:वैश्विक संवाद 2025 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से UAE प्रवास के दौरान आज दुबई आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से दुबई में सतीश कुमार सिवन, Consul General of India, Dubai ने भेंट की. […]

You May Like

मनोरंजन