नक्शा दुरुस्त कराने आई हितग्राही को पटवारी ने पीटा

भैरूंदा। बीते मंगलवार को वायरल वीडियो ने सरकार के उन दावों की पोल खोल कर रख दी कि अब लोक सेवा के माध्यम से आमजन हो या किसान सबको निश्चित समय अवधि में सरकार की योजना का लाभ मिलेगा. परन्तु हद तो तब हो गई जब हितग्राही का नक्शा तो चार माह में दुरुस्त नहीं हुआ बल्कि नक्शे की जगह हितग्राही की पिटाई हो गई.

ताजा मामला वायरल वीडियो के बाद सामने आया जिसमें हल्का पटवारी 45 के द्वारा पांचोर निबासी साक्षी आ. विष्णु प्रसाद मेहरा के द्वारा चार महा पूर्व लोक सेवा केंद्र में नक्शा दुरूस्ति के लिए आवेदन दिया था. आवेदन के बाद से ही हितग्राही हल्का पटवारी के चक्कर लगा रही थी. सोमवार को हितग्राही साक्षी मेहरा अपने मामा सुरेश मेहरा के साथ हल्का पटवारी से मिलने पहुंची और कहने लगी कि मेडम आखिर मुझे बताइए कि मेरे काम में इतना समय क्यों लग रहा है. इतना सुनते ही पटवारी मैडम कहने लगी मेरे पास एक ही काम नहीं है. जो तेरी सुनती रहूं इस पर हितग्राही ने कहा मैडम मेरी मत सुनो मुझे तो मेरा आवेदन वापस दे दो में सर्किल तहसीलदार से मिलुंगी. इतना सुनते ही पटवारी मैडम ने हितग्राही के साथ मारपीट कर दी.

इस संबंध में प्रभारी तहसीलदार सौरभ शर्मा का कहना है कि यह मामला मेरा संज्ञान में भी आया था कि पांचोर निवासी साक्षी मेहरा बीते 4 माह से नक्शा दुरूस्तकरण के लिए चक्कर काट रही थी. सर्किल तहसीलदार छुट्टी पर होने के कारण क्यों और कहां विलंब हो रहा था, मेरे संज्ञान में नहीं है. संबंधित तहसीलदार से चर्चा कर ही बताऊंगा कि कारण क्या रहा है.

Next Post

पिपरिया में हाईप्रोफाइल स्मैक तस्करी का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार

Thu Nov 6 , 2025
पिपरिया। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईप्रोफाइल स्मैक तस्करी का खुलासा किया। मुखबिर की सूचना पर शोभापुर रोड पर बस से उतरते समय पुलिस ने हेमंत गिरी गोस्वामी (25) निवासी पिपरिया को पकड़ा, जिसके कब्जे से 21.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब […]

You May Like