पूर्वी जावा में भूस्खलन के कारण दो कारें दबने से 10 लोगों की मौत

जकार्ता, 04 अप्रैल (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में भूस्खलन के कारण दो कारें दबने से 10 लोगों की मौत हो गई। एक शीर्ष बचावकर्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रांतीय खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख नानंग सिगिट ने बताया कि यह घटना गुरुवार को उस समय हुई जब दोनों कारें मोजोकर्टो रीजेंसी में पेसेट-कैंगर मार्ग से गुजर रही थीं।

उन्होंने बताया, “मार्ग के एक किनारे अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे दोनों कारें दब गईं और खड्ड में जा गिरीं।”

श्री सिगिट ने बताया, “एक कार करीब 75 मीटर की गहराई पर और दूसरी करीब 50 मीटर की गहराई पर मिली। दोनों कारें तीन मीटर मिट्टी के नीचे दबी हुई थीं।” उन्होंने बताया, “हमने दोनों कारों से दस शव निकाले हैं। शवों को बाटू शहर के एक अस्पताल और पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।”

उन्होंने कहा कि घटना के दौरान और उससे पहले मौसम की स्थिति बहुत खराब थी। उन्होंने कहा, “भूस्खलन से पहले और उसके दौरान कई दिनों तक तेज हवाएं और भारी बारिश हुई थी।” उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर जमीनी हालात अस्थिर थे।

 

Next Post

‘अदृश्यम 2 -द इनविज़िबल हीरोज’ में दुर्गा की भूमिका के लिए पूजा गोर ने की खास तैयारी

Sat Apr 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री पूजा गोरी ने सोनी लिव के जासूसी थ्रिलर शो ‘अदृश्यम 2 – द इनविज़िबल हीरोज’ के लिये खास तैयारी की। पूजा गोर ने अदृश्यम 2- द इनविज़िबल हीरोज में दुर्गा का किरदार निभाया है।पूजा गोर ने हाल ही में इस चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए अपनी तैयारी के […]

You May Like