‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद अहान शेट्टी अब रोमांटिक जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। ‘तड़प’ के बाद 7 साल बाद वह निर्देशक शाद अली के साथ एक इंटेंस एक्शन-लव स्टोरी में नजर आएंगे।
बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। करीब पांच साल बाद बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करते हुए अहान ने फिल्म में नेवी ऑफिसर महेंद्र एस. रावत का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से सराहना मिल रही है। देशभक्ति और भावनाओं से भरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद अब अहान अपनी अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। अहान ने खुलासा किया कि वह निर्देशक शाद अली के साथ एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा करने जा रहे हैं। अहान ने बताया कि यह फिल्म एक एक्शन-लव स्टोरी होगी, जो उनके डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ (2021) के बाद रोमांटिक जॉनर में उनकी वापसी होगी।
अहान शेट्टी की अपकमिंग फिल्म
अहान शेट्टी ने इंटरव्यू में कहा कि यह एक इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी होगी। मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं जिनमें गहराई हो और जिनके जरिए मैं अपने इमोशंस दिखा सकूं। ‘तड़प’ के बाद ऐसा कुछ करने का सही मौका अब मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि शाद अली के साथ काम करना उनके लिए खास अनुभव है क्योंकि निर्देशक को अपने विजन की पूरी स्पष्टता होती है, जिससे एक्टर को किरदार में ढलने में आसानी होती है।
