राज्यसभा चुनाव में बड़ा घटनाक्रम: कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त

भोपाल। मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरस्त कर दिया गया।

नामांकन निरस्त होने के साथ ही राज्यसभा चुनाव का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर भाजपा उम्मीदवार की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। आपत्ति में आरोप लगाया गया था कि उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र में एक प्रकरण से जुड़ी जानकारी का पूर्ण उल्लेख नहीं किया है। इस मामले की जांच और सुनवाई के बाद निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन को अमान्य घोषित कर दिया।

नामांकन रद्द होने के फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आघात बताया है। वहीं भाजपा ने निर्वाचन प्रक्रिया के तहत लिए गए निर्णय को नियमसम्मत बताया है।

Next Post

चावल, गेहूं, चीनी, खाद्य तेलों में तेजी, दालों में घट-बढ़

Tue Jun 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ गेहूं, चीनी और खाद्य तेलों में भी तेजी रही। दालों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 15 रुपये बढ़कर 3,884 […]

You May Like