सीहोर। तीसरी से लेकर आठवीं तक की छमाही परीक्षा आज से शुरू हो गईं है. तीसरी से पांचवीं तक की परीक्षा 12 दिसंबर और छटवीं से आठवीं तक की परीक्षा 13 दिसंबर तक चलेगी. तीसरी से पांचवीं तक की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक तथा छटवीं से आठवीं तक की परीक्षा दोपहर 1.30 से 4 बजे तक चलेगी.
डीपीआई ने निर्देशित किया कि विद्यार्थी प्रथम भाषा के रूप में हिंदी, उर्दू, मराठी का चयन करते तो द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी हैं और प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन करना अनिवार्य होगा। प्रथम भाषा के रूप में उर्दू या मराठी का चयन करने पर तृतीय भाषा के रूप में हिंदी का चयन जरूरी होगा. परीक्षा अवधि में स्थानीय या अन्य अवकाश घोषित होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगी. विद्यार्थियों के लिए तीसरी से आठवीं कक्षा की छमाही परीक्षाएं काफी महत्वपूर्ण हैं. इस परीक्षा के 20 फीसदी अंक वार्षिक व बोर्ड परीक्षा में जुड़ेंगे. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के 1238 बूथों पर बीएलओ एसआईआर के काम में जुटे हैं. इनमें 70 फीसदी से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है. इसी बीच डीपीआई ने छहमाही परीक्षा का बदला हुआ टाइम टेबल जारी कर दिया. जिला शिक्षा केंद्र ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग के अधिकारी परीक्षा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं बन पा रही थी। दबी जुबान में अधिकारी इसी के चलते छह माही परीक्षा की नई तारीख घोषित की.
तीसरी से आठवीं कक्षा की छमाही परीक्षाएं काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस परीक्षा के 20 फीसदी अंक वार्षिक व बोर्ड परीक्षा में जुड़ेंगे. इसलिए विभाग भी रिजल्ट को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. यदि 24 नवंबर से परीक्षा शुरु होती तो परीक्षा की व्यवस्था बनाने में खासी परेशानी होती.
