इंद्राना में तेंदुआ देखे जाने से दहशत

जबलपुर: मझौली के ग्राम इंद्राना के खेत में टहल रही गाय को उठाकर उसका शिकार करने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में तेंदुआ के प्रति काफी दहशत व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तेंदुआ खेत से गाय उठाकर ले जा सकता है तो फिर किसान को क्यों नहीं उठाकर ले जा सकता। स्थानीय किसानों ने वन विभाग के अमले से मांग की है कि तेंदुआ व उसके परिवार को पकड़कर कहीं और जंगल में छोड़ा जाए क्योंकि तेंदुआ के कारण वे चैन से नहीं रह पा रहे हैं।

उधर वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुबह व देर शाम को अकेले जंगल तरफ न जाने की सलाह दी है। इस संबंध में डीएफओ ऋषि मिश्रा का कहना है कि तेंदुआ के मूवमेंट में वन विभाग की टीम द्वारा नजर रखी जा रही है। वन विभाग के अधिकारियेां का ये भी कहना है कि तेंदुआ अपने जंगलीय क्षेत्र में विचरण कर रहा है जिसका नियमानुसार रेस्क्यू करना उचित नहीं हैं , वह अगर किसी गांव या विशेष जगह पर अपना डेरा जमाता है तो फिर उसका रेस्क्यू किया जाएगा।

फिलहाल ग्रामीणों को सतर्कता बरतने कहा जा रहा है। घरों की छतों तक पहुंच रहा तेंदुआ इंद्राना के ग्रामीणों ने नवभारत से ये भी बताया कि बीते कुछ दिनों से तेंदुआ लोगों के घरों की छतों में धूप सेंकते देखा गया है जिसके बाद दहशत और ज्यादा बढ़ गई है। गौरतलब है कि शिकार की तलाश में तेंदुआ जंगल से बाहर की ओर निकल रहे हैं और किसानों को नजर आ रहे हैं।

Next Post

शौर्य दिवस पर युवाओं ने निकाली बाईक रैली

Mon Dec 8 , 2025
सीहोर/बुधनी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला मुख्यालय पर विशाल वाहन रैली निकाल कर शौर्य दिवस मनाया गया. सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा मैदान पर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया. प्रमुख मार्गो से भव्य बाइक रैली निकाली गई. कार्यकर्ताओं के द्वारा जय श्रीराम के […]

You May Like