नशामुक्ति अभियान के तहत साइकिल रैली एवं नशा मुक्ति रथ का आयोजन हुआ

ग्वालियर: प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा आज सुबह एक साइकिल रैली एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया। यह रैली कटोरा ताल स्थित फ्लैग चौक से इंदरगंज चौराहा पाटनकर बाजार चौराहा दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़े पर समाप्त हुई। उक्त रैली में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव, पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी एवं पत्रकार गणों ने भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य समाज में व्याप्त नशे के विरुद्ध जन जागृति लाना है।

उक्त रैली को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर अरविंद सक्सेना एवं उप पुलिस महानिरीक्षक अमित सांघी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में लगभग 300 साइकिल सवारों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सक्सेना ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि किस शासन के आदेश अनुसार पूरे मध्य प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है.

जिसमें शासन के सभी विद्यालय महाविद्यालय महिला विकास विभाग एवं अन्य शासकीय विभाग तथा सामाजिक संस्थाओं द्वारा नशे के खिलाफ चित्रकला नुक्कड़ नाटक एवं अन्य तरीकों से नशा मुक्ति का संदेश हर घर में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा पीढ़ी के साथ-साथ अधेड़ पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में बनी हुई है। नशे को छुड़ाने के लिए इस प्रकार के आयोजन किया जा रहे हैं। रैली में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लालवानी, सुमन गुर्जर एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Next Post

25 के बाद घोषित हो सकती है भाजपा की जिला कार्यकारिणी

Wed Jul 16 , 2025
शाजापुर:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद अब जिला कार्यकारिणी के लिए नाम भेजने की डेटलाइन प्रदेश भाजपा ने 25 जुलाई तय की है. शाजापुर जिले की कार्यकारिणी को लेकर भाजपा के राजनीतिक हलकों में दावेदारों के बीच बेचैनी बढ़ गई है. राजनीतिक सूत्रों की मानें तो इस बार भाजपा […]

You May Like