जबलपुर: जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया डबल लॉक केंद्रों, समितियों और निजी विक्रय प्रतिष्ठानों में उपलब्ध है। आने वाले सप्ताह में जिले को यूरिया की अतिरिक्त 2 रैक प्राप्त होना प्रस्तावित है, जिससे उर्वरक की आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। उप संचालक कृषि उमेश कटहरे ने यह जानकारी देते हुये जिले के सभी किसानों से असुविधा से बचने के लिये ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से ही उर्वरक प्राप्त करने का आग्रह किया है।
उन्होंने बताई कि किसान भाई अपने रकबे के आधार पर ई-टोकन प्रणाली से अपने रकबे के आधार पर आवश्यक डीएपी, पोटाश, एनपीके और सुपर फास्फेट की सम्पूर्ण मात्रा अग्रिम रूप से तथा 15 जून के बाद अपनी आवश्यकता के अनुसार यूरिया बुक कर निकटतम समिति, डबल लॉक केंद्र या निजी संस्था से प्राप्त कर सकते हैं।
इतनी उर्वरक उपलब्ध
उप संचालक कृषि ने बताया कि वर्तमान में जिले में 19 हजार 408 मीट्रिक टन यूरिया, 2 हजार 440 मीट्रिक टन डीएपी, 944 मीट्रिक टन पोटाश, 5 हजार 059 मीट्रिक टन एनपीके तथा 9 हजार 337 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है।
