भाजपा का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को खरा सोना बनाने की अद्भुत कार्य पद्धति: रीती

सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत सीधी नगर मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं संभागीय प्रशिक्षण सह प्रभारी के.के. तिवारी, नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मुन्नू की विशिष्ट उपस्थिति में प्रारंभ हुआ।

प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण नित्य प्रति नवीनता, ऊर्जा और उत्साह बनाए रखने के लिए किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को खरा सोना बनाने की अद्भुत कार्य पद्धति है। भाजपा बेमिसाल और अनोखे कार्यकर्ताओं की विशाल फौज है। विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि दो दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों का प्रबोधन होगाए जिसका अनुकरण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए पाथेय साबित होगा। मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण की प्रस्तावना रखी।

प्रथम सत्र में भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रशिक्षण अभियान के संभागीय सह प्रभारी के.के.तिवारी ने भाजपा के इतिहास और विकास को विस्तार से बताया। श्री तिवारी ने कहा कि 15 लाख से अधिक विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण वर्ग के लिए तैयार हुए हैं जो केन्द्र से लेकर बूथ स्तर तक विभिन्न विषयों का प्रतिपादन करेंगे। प्रशिक्षण हमारे कार्य पद्धति का प्राण है जो हमें अन्य राजनीतिक दलों से अति विशिष्ट बनाती है। भाजपा का प्रशिक्षण स्व अनुशासन पर आधारित होता है। श्री तिवारी ने जन संघ से लेकर विश्व की सर्वाधिक बड़ी पार्टी भाजपा बनने तक की विकास गाथा के एक-एक चरण को विस्तार से बताया। प्रशिक्षण वर्ग में राम प्रसाद वैश्य, शत्रुघ्न प्रसाद तिवारी, डॉ देवेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, विश्व बंधुधर द्विवेदी, लालचंद गुप्ता और डॉ.विक्रम सिंह चौहान ने विभिन्न विषयों का प्रतिपादन किया। वर्ग गीत कंचन केसरी और वंदे मातरम मुनिराज विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल में निवासरत सभी पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

००

भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात: देव कुमार

अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से संगठन का निर्माण होता है। हम भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल वट-वृक्ष की शाखाएं हैं। यह हम सभी के लिए सौभाग्य और गौरव की बात है। 2 दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण में हम सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रशिक्षण का लाभ लेंगे। दिनक्रम का कठोरता से पालन करेंगे। शानदार वर्ग के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने शुभकामनाएं दी।

Next Post

तीन दिन पुराना शव कमरे में मिला बेरोजगारी और बीमारी से था परेशान

Wed Mar 18 , 2026
नीमच। शहर के केंट थाना क्षेत्र के ग्वालटोली इलाके में एक किराए के मकान में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान घनश्याम पिता हरीशचंद्र भाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव करीब दो से तीन दिन पुराना था। घनश्याम टंकी एरिया […]

You May Like