दुष्कर्म पीडि़ताओं को मिल रही धमिकयां, कार्रवाई नहीं, थाने का घेराव

जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत पवला निवासी दो नाबालिग बहनों को गांव के दबंगों द्वारा बहला फुसलाकर गुजरात के सूरत नगर ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित पीडि़ताओं को लगातार धमकियां दे रहे है। कार्यवाही नहीं होने का आरोप लगाते हुए आक्रोशितजनों ने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान जमकर नारे बाजी की गई। एसडीओपी, टीआई ने विरोध प्रदर्शन करने वाले आक्रोशितजनों से बात की और बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

एक नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है दूसरे प्रकरण की कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है, अन्य अपराधिक प्रकरणों में यदि कोई चूक हुई है, वें स्वयं उनका निरीक्षण करके नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करायेंगे। बेलखेडा थाने का घेराव एवं प्रदर्शन बहुजन चेतना विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट खेमराज झारिया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम मेहरा, जिला अध्यक्ष टिक्कू लोधी, समेत पदाधिकारी महेन्द्र सोधिया,शिव मेहरा, सखावत खान, संजू झारिया, रामकुमार सैयाम, श्रीयुत श्रीकांन्त पोर्ते, बंसत टेकाम, रमा धुर्वे, राहुल परस्ते, बृजभान धुर्वे, गनेण अशोक उरेती मेहरा आदि उपस्थित रहे ।

Next Post

चाकूबाजी के आरोपी को छुड़ाने पहुंची महिला ने खुद पर छिडक़ा पेट्रोल

Sun Jun 7 , 2026
जबलपुर: मदनमहल थाना परिसर में शनिवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में स्वयं पर पेट्रोल छिडक़ लिया हालांकि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला को समय रहते सुरक्षित बचा लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। दरअसल मदनमहल पुलिस ने चाकूबाजी के […]

You May Like