एशियाई खेल: धीरज और नीरज तीरंदाजी व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

आइची-नागोया (जापान) 29 सितंबर (वार्ता) भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान ने मंगलवार को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेल 2026 में पुरुषों के रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

आज यहां हुए मुकबले में नीरज चौहान ने तीन बार के दक्षिण कोरियाई ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता किम जे डिओक को बेहद रोमांचक मुकाबले में 6-4 से हराया कर बड़ा उलटफेर किया।

दक्षिण कोरिया के कई ओलंपिक पदक विजेता किम जे डेओक के खिलाफ नीरज की यह शानदार जीत है। किम ने यहां भी दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया था। 3-1 की बढ़त लेने के बाद, नीरज ने 3-3 से बराबरी कर ली, फिर एक सेट टाई हो गया और स्कोर 4-4 हो गया, जिससे अंतिम सेट में सब कुछ दांव पर लग गया। नीरज ने वह सेट जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका मुकाबला भूटान के दोरजी लाम से होगा।

वहीं टॉप सीड धीरज बोम्मादेवरा ने चीनी ताइपे के खिलाड़ी चेंग ह्सियांग-हुई को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से शिकस्त दी। अब धीरज का मुकाबला तीन अक्टूबर को क्वार्टरफाइनल में उज्बेकिस्तान के अमीरकॉन सादिकोव से होगा। इससे पहले शीर्ष वरीयता प्राप्त धीरज बोम्मादेवरा ने फिलीपींस के गिरविन गार्सिया को तीन सीधे सेटों में 6-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।

Next Post

सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट!

Tue Sep 29 , 2026
मुंबई, आज सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹1,47,270 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹2,27,480 प्रति किलो पर आई। देखें अपने शहर के ताजा रेट। सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। वैश्विक बाजार में आ रही […]

You May Like