सूने मकान का ताला चटकाकर अलमारी से उड़ाए नगद और जेवर

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी चैतन्य सिटी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। शातिर चोरों ने बंद घर का ताला कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी के लॉकर तोड़कर नगदी सहित सोने-चांदी के कीमती आभूषण पार कर दिए। चोरों ने किराएदार के साथ-साथ मकान मालिक के कमरे में रखे कैश पर भी हाथ साफ किया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, चैतन्य सिटी फेस-2 तिलहरी निवासी 58 वर्षीय वंदना पाटिल मेडिकल में कार्यरत हैं। वे बीते 25 जुलाई की शाम को दिल्ली-गाजियाबाद में रहने वाली अपनी बेटी ज्योति शर्मा से मिलने गई थीं। घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। पीड़िता जब वापस जबलपुर लौटीं, तो मुख्य चैनल गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरों के दरवाजे खुले थे और अलमारी का लॉक टूटा था। चोरों ने अलमारी खंगालकर उसमें रखे 50,000 नगद, एक सोने की चैन, दो टूटी हुई सोने की अंगूठियां और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे। वारदात की जानकारी मिलते ही वंदना पाटिल ने मकान मालिक राहुल रघुवंशी को फोन कर घटना की सूचना दी। जब मकान मालिक ने अपने कमरे की जांच की, तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने राहुल रघुवंशी के कमरे का ताला भी तोड़ा था और वहां रखे 20,000 नगद समेट ले गए थे।

केशर विहार कॉलोनी में हुई चोरी

अधारताल थाना अंतर्गत केशर विहार कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब 85 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृगेन्द्र सिंह बैस (30) का मकान पिछले कुछ महीनों से बंद था। बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोर वहां रखी 42 इंच की टीवी, चांदी का गिलास और टाइमेक्स कंपनी की 2 कलाई घड़ियां चोरी कर ले गए।

Next Post

लाल बाबा मंदिर में चोरी

Sun Aug 2 , 2026
जबलपुर। धनवंतरी नगर में चोरों ने प्रसिद्ध स्वयं सिद्ध श्री लाल बाबा मंदिर परिसर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात से श्रद्धालुओं भारी आक्रोश है। मंदिर के पुजारी राहुल चौबे ने बताया कि चोरों ने परिसर के भीतर स्थित शनि मंदिर और […]

You May Like