पति से बात करने पर नाराज पत्नी ने युवती को बीच सड़क पर पीटा 

बैतूल। शहर के व्यस्त लल्ली चौक पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति से फोन पर बातचीत करने के आरोप में एक युवती की सरेआम पिटाई कर दी। युवती पास की एक दुकान में काम करती है और रोजाना उस इलाके से गुजरती है। घटना के अनुसार, खंजरपुर निवासी महिला ने युवती को चौक पर देखा और उसे पकड़ लिया। उसने बाल खींचकर मारपीट शुरू कर दी और लगभग 10 मिनट तक छोड़ने से इनकार कर दिया। महिला बार-बार पूछती रही कि वह उसके पति से क्यों बात करती है। युवती रोती रही और खुद को छुड़ाने की कोशिश करती रही, लेकिन महिला नहीं मानी।

इस दौरान वहां खड़े लोग तमाशा देखते रहे। कुछ ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में महिला साफ कहती सुनाई देती है कि उसने पहले ही युवती को उसके पति से बात न करने की चेतावनी दी थी। घटना के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डहरिया ने बताया कि अब तक किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बाइक ट्रक के बीच टक्कर, युवक की मौत

Tue Jun 10 , 2025
उज्जैन। बाइक और ट्रक के बीच सोमवार सोमवार रात हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों के आने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। बड़ौद जिले के जयसिंहपुरा में रहने वाला शंकर पिता कालू […]

You May Like