फुलकेस गांव में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चितरंगी। जिले के चितरंगी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फुलकेस में आज सोमवार से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। कथा के प्रथम दिवस वृंदावन से आये कथावाचक श्री कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद् भागवत महापुराण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।

इस पावन अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में सुखेंद्र द्विवेदी एवं माया द्विवेदी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कथा का रसपान किया। आयोजन में भाजपा नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी के अनुज भी मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। कथा प्रारंभ होने से पहले आरती, कुल देवता एवं कुलगुरु का विधिपूर्वक पूजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथावाचक ने पहले दिन महाराज परीक्षित की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से मोक्ष की प्राप्ति की। उनके जीवन से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश मिलता है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन आगामी दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

Next Post

सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट का असर: राहुल की नागरिकता मामले में जज ने छोड़ी सुनवाई, मामला मुख्य न्यायाधीश को भेजा

Mon Apr 20 , 2026
लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में अहम मोड़ आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने यह निर्णय याचिकाकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को ध्यान […]

You May Like