पेट्रोल पंप पर मारपीट और लूट का प्रयास, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

भोपाल। रातीबड़ इलाके में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट और लूट का प्रयास करने वाले आरोपियों की तलाश जारी है. रातीबड़ थाना पुलिस घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर रही है.

जानकारी के मुताबिक ढाबा तिराहे पर संचालित पेट्रोल पंप पर एक कार में सवार होकर आरोपी पहुंचे थे. पंप के कर्मचारियों से विवाद करते हुए आरोपियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी. कर्मचारियों का आरोप है कि आरोपियों ने लूट करनी की भी कोशिश की. इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए. कार नंबर और वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस संदिग्ध आरोपियों की तलाश कर रही है. सोमवार को देर रात की घटना की शिकायत सामने आने के बाद रातीबड़ थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है. कर्मचारी हरीश सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई.

Next Post

विश्व बाघ दिवस पर एसटीआर के वनपाल राकेश सोनी सम्मानित

Thu Jul 30 , 2026
इटारसी। विश्व बाघ दिवस पर राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) शुभरंजन सेन की उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वनपाल को प्रशस्ति पत्र कार्यक्रम […]

You May Like