विश्व बाघ दिवस पर एसटीआर के वनपाल राकेश सोनी सम्मानित

इटारसी। विश्व बाघ दिवस पर राजधानी भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) शुभरंजन सेन की उपस्थिति में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के वनपाल को प्रशस्ति पत्र

कार्यक्रम के दौरान सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (एसटीआर), नर्मदापुरम के चुरना वन परिक्षेत्र में पदस्थ वनपाल राकेश सोनी को वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर एसटीआर की क्षेत्र संचालक राखी नंदा, उपसंचालक ऋषिभा नेताम सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

नाम बदलकर महिला प्रधान आरक्षक से धोखा? शादी का झांसा, धर्म परिवर्तन का आरोप

Thu Jul 30 , 2026
जबलपुर। जबलपुर में एक महिला प्रधान आरक्षक ने युवक पर नाम बदलकर प्रेम संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने हिंदू धर्म सेना के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपी है। महिला […]

You May Like