एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 60 हजार करोड़ के एमओयू संपन्न: योगी

लखनऊ, 24 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश को निवेश के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल से अब तक प्रदेश को लगभग एक लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

इनमें से करीब 60 हजार करोड़ रुपये के एमओयू राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी के साथ संपन्न हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार की टीम लगातार इंडस्ट्री लीडर्स और वैश्विक निवेशकों के साथ बैठकें कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और कई बड़े औद्योगिक समूहों ने उत्तर प्रदेश में निवेश की इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शी नीतियां और सिंगल विंडो सिस्टम जैसी सुविधाओं के कारण निवेशकों का भरोसा प्रदेश पर बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Next Post

अकाली, कांग्रेस सरकारों ने जानबूझकर पंजाब के बच्चों को अशिक्षित रखा: मान

Tue Feb 24 , 2026
मानसा, 24 फरवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को कहा कि अकाली और कांग्रेस के दशकों के शासन ने जानबूझकर पंजाब के बच्चों को अशिक्षित रखा, जबकि राजनीतिक परिवार फलते-फूलते रहे। श्री मान ने सरदूलगढ़ में एक सरकारी आईटीआई की आधारशिला रखने के बाद एक सभा […]

You May Like