ग्वालियर: वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. राजकुमार बंसल की पुण्य स्मृति में निशुल्क ह्रदय रोग जांच शिविर का आयोजन 19 अप्रैल को किया गया है। यह शिविर स्व. बंसल के चतुर्थ पुण्य स्मरण पर होगा। शिविर किडिज कार्नर स्कूल गणेश कालोनी नया बाजार पर प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया गया है। शिविर में जीबी पंत अस्पताल दिल्ली के प्रसिद्ध ह्रदय रोग स्पेशलिस्ट एवं ग्वालियर के गौरव डा. जमाल युसुफ पंजीकृत मरीजों को निशुल्कर परामर्श देंगे।
शिविर में दिखाने के इच्छुक मरीज 9425115344, 9425119153, 7974434368, 9827016952, 7771888288, 9893006863 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते है। पंजीयन 17 अप्रैल तक दोपहर 1 से 3 बजे तक ही होंगे। शिविर में पंजीकृत मरीजों को दिखाने के समय आधार कार्ड लाना आवष्यक है। शिविर का उदघाटन स्व. बंसल को प्रातः 10 बजे श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि देकर होगा।
