
बैहर, बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गांवों में स्थित हैंडपंप एवं अन्य पेयजल स्रोतों का नियमित रूप से क्लोरीनीकरण किया जा रहा है।
विभागीय टीमों द्वारा हैंडपंप एवं अन्य जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी कराई जा रही है। इसका उद्देश्य पेयजल स्रोतों को स्वच्छ रखना तथा दूषित पानी एवं गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों की संभावना को कम करना है।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को पेयजल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए समझाइश दी जा रही है। ग्रामीणों से कहा जा रहा है कि हैंडपंप एवं अन्य पेयजल स्रोतों के आसपास गंदगी न होने दें तथा पानी को जमा न होने दें। साथ ही जल स्रोतों के आसपास नियमित साफ-सफाई रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों में पेयजल स्रोतों की निगरानी एवं क्लोरीनीकरण का कार्य लगातार जारी रखा गया है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
