आज भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को‌ सम्मानित

दमोह। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दमोह जिला की बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को उनके उत्कृष्ट और वीरतापूर्ण कार्य हेतु महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदाय सर्वोच्च जीवन रजक पदक से सम्मानित करेंगे ज्ञात हो कि 10 नवंबर 2024 को चलती ट्रेन से गिरे दो युवकों की जान बचाने के प्रयास में ट्रेन की टक्कर से अपना एक हाथ गवा राजेंद्र मिश्रा ने अपने उल्लेखनीय सेवा कार्य और वीरता का परिचय दिया था। इसी वीरतापूर्ण कार्य को‌ देखते हुए महामहाम राष्ट्रपति द्वारा सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक प्रदाय किया है। जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड भोपाल में प्रदान करेंगे, ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 09 मई 2025 को देव श्री जागेश्वर नाथ लोक बांदकपुर के भूमि पूजन करने पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके इस वीरतापूर्ण कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की थी।गौरव का क्षण है कि संपूर्ण भारतवर्ष में वर्ष 2025 में कुल 6 सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक प्रदाय किये जा रहे हैं। जिनमें मध्य प्रदेश से बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को स्वयं व अनेक राज्यों के पांच पुलिस जवानों को मारणोप्रांत परिवार जनों को प्रदाय किए जायेंगे। श्री मिश्रा के इस वीरता पूर्ण कार्य और इस विशिष्ट सम्मान हेतु संपूर्ण दमोह जिला और क्षेत्र वासियों ने महामहिम राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री का धन्यवाद आभार व्यक्त किया है कि उन्होंने वीरतापूर्ण कार्य हेतु की राजेंद्र मिश्रा को सम्मानित करने का निर्णय लिया।

Next Post

वित्तीय सेवा विभाग ने कहा बीमा पालिसीधारकों की शिकायतों के निवारण के लिए कंपनियों को मजबूत तंत्र बनाने के हैं स्पष्ट दिशार्देश

Fri Aug 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने कहा है कि देश भर में बीमा पॉलिसी लेने की गति में वृद्धि के साथ, ग्राहक शिकायत निवारण तंत्र को समझना पॉलिसीधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण कौशल बन गया है और कंपनियों के लिए शिकायत निवारण […]

You May Like