हरियाणा पुलिस की दबिश, उज्जैन के तीन युवकों को पकड़ा 

उज्जैन। हरियाणा पुलिस की टीम ने उज्जैन के तीन थाना क्षेत्रों में अपनी दबिश मारी और स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर 3 युवकों को हिरासत में लिया। तीनों युवकों को हरियाणा ले जाया गया है। मामला सायबर फ्रॉड का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि हरियाणा से पांच सदस्यों की पुलिस टीम उज्जैन पहुंची थी, उन्होंने इंगोरिया के छानखेड़ी से दीपक नामक युवक को हिरासत में लिया। टीम माधवनगर थाना क्षेत्र के वल्लभनगर पहुंची और वहां से अजय नामक युवक को पकड़ा। उसके बाद चिमनगंज थाना क्षेत्र के तिरूपति सेफ्रॉन कालोनी से संजय को हिरासत में लेकर रात में हरियाणा के लिये रवाना हो गई। तीनों युवक लोन के नाम पर हुई लाखों की ऑनलाइन ठगी में शामिल होना बताये गये हंै। हरियाण में हुये सायबर फ्रॉड में 18 बैंक खातों का उपयोग किया गया था। जिसमें उज्जैन के युवक भी शामिल थे। जिनकी डिटेल और लोकेशन सामने आने पर हरियाणा पुलिस की टीम यहां तक पहुंची थी। तीनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद हरियाणा की टीम ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई है।

Next Post

ट्रेन में मिले ट्रॉली बैग, एक में रखे थे 8.25 लाख के आभूषण  

Sun Dec 14 , 2025
उज्जैन। चैन्नई-जयपुर एक्सप्रेस में ए-1 और ए-2 कोच में गश्त कर रहे आरपीएफ एसआई और कांस्टेबल को दो ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिले। जिनमें 8.25 लाख रुपए के आभूषण रखे हुए थे। दोनों ट्रॉली बैग आरपीएफ टीम द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए संबंधित महिला यात्री को सुरक्षित लौटाए। […]

You May Like