
ग्वालियर। आई ए एस संतोष वर्मा को भारतीय प्रशासनिक सेवा से मुक्त करने एवं उनकी जांच करने की मांग को लेकर सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर के तत्वाधान में सनातनियों द्वारा 5 दिसंबर को दोपहर 2 बजे कमिश्नरी कार्यालय, विवेकानंद ओवरब्रिज पर प्रदर्शन के साथ गृह मंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आज श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर बाल्मिक समाज के अलावा खटीक समाज के महेंद्र भदकारिया, पाल बघेल समाज के गोबिंद बघेले, सिंधी समाज के हासानंद आहूजा ने 5 दिसंबर को दोपहर 2 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय पर आईएएस संतोष वर्मा को सेवा मुक्त करने की मांग को लेकर होने वाले आंदोलन का समर्थन दिया। गंगा जलाभिषेक के मुख्य यजमान अनंत शर्मा थे । सिन्धी समाज के हासानंद आहूजा की अध्यक्षता में ओम नमः शिवाय जाप के साथ श्री छोटे पुजारी और ब्रह्म दत्त शास्त्री के मुख्य आचार्यत्व में पांच ब्राह्मणों द्वारा गंगा जलाभिषेक आईएएस संतोष वर्मा की सद्बुद्धि के लिए किया गया। संचालन मीडिया प्रभारी श्याम बाबू शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन महिला महामंत्री अंजू दीक्षित ने माना।
डॉ जयवीर भारद्वाज ने बताया कि आज 3 दिसंबर को दोपहर 2 बजे, श्रीराम मंदिर, फालका बाजार पर सकल हिन्दू समाज ग्वालियर द्वारा बेटियों के सम्मान में महंत, धर्माचार्य,सभी समाजों के प्रमुखों दू
नौ देवियां का पूजन कर 5 दिसंबर को होने वाले प्रदर्शन के दायित्व सौंपे जाएंगे। इस दौरान ब्रह्म दत्त शास्त्री, देवेंद्र कुमार पाठक, योगेंद्र दीक्षित, श्रीमती रेखा मिश्रा आदि गणमान्य शामिल रहेंगे।
