रात 12 बजे के बाद संचालित क्लब पर पुलिस का शिकंजा, संचालकों पर केस दर्ज

इंदौर: विजय नगर पुलिस ने देर रात एनआरके विजविस पार्क क्लब पर कार्रवाई करते हुए संचालक और मैनेजर के खिलाफ धारा 223 बीएएसएस के तहत मामला दर्ज किया है। क्लब निर्धारित समय सीमा के बाद भी चालू पाया गया, जिससे संबंधित नियमों का उल्लंघन हुआ।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार, विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पाटीदार ने विशेष अभियान के तहत क्लबों की निगरानी शुरू की।

शुक्रवार की रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने पाया कि एनआरके विजविस पार्क क्लब रात 12:20 बजे के बाद भी संचालित हो रहा था. क्लब मैनेजर अमोघ से आवश्यक दस्तावेज और कार्यरत कर्मचारियों की सूचना मांगी गई, लेकिन मैनेजर ने कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई. क्लब मैनेजर और संचालक ने पुलिस आयुक्त के आदेश का उल्लंघन किया, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने कर्मचारियों की जानकारी संबंधित थाने में प्रस्तुत करनी होगी. इस उल्लंघन पर पुलिस ने क्लब मैनेजर अमोघ और संचालकों के खिलाफ धारा 223 बीएएसएस के तहत मामला दर्ज किया। क्लब से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच जारी है।

Next Post

प्राणघातक हमले के आरोपित को जमानत नहीं

Sat Jan 25 , 2025
जबलपुर: अपर सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार सिंह की अदालत ने प्राणघातक हमले के आरोपी माढ़ोताल निवासी अनिल पटेल उर्फ राजा की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। अभियोजन की ओर से एजीपी कुक्कू दत्त ने जमानत अर्जी का विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर […]

You May Like