‘धुरंधर’ का 25 अक्टूबर को फ्रीडिश पर होगा प्रीमियर

मुंबई, 23 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अभिनीत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का प्रीमियर 25 अक्टूबर को शाम सात बजे पहली बार फ्रीडिश दर्शकों के लिए स्टार उत्सव मूवीज़, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर होगा। इस विशेष प्रीमियर के 10 करोड़ से अधिक घरों तक पहुँचने की उम्मीद है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ की इस फिल्म में देश के लिए पर्दे के पीछे काम करने वाले गुमनाम नायकों की कहानी को एक्शन और रोमांच के साथ प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म को इसके शानदार एक्शन, दमदार संवादों और कलाकारों के अभिनय के लिए सराहना मिली है। शाश्वत सचदेव के संगीत को भी दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है।

जियो हॉटस्टार के प्रवक्ता ने कहा कि ‘हर घर धुरंधर’ पहल के माध्यम से फिल्म को देश के कोने-कोने तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके जरिए बड़े शहरों के साथ छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के दर्शक भी फ्रीडिश पर इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे।

 

 

Next Post

जर्मनी के एक अध्ययन- शोध संस्थान में भारत पर विशेष केंद्र स्थापित

Fri Oct 23 , 2026
नयी दिल्ली 23 अक्टूबर (वार्ता) जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय संबंध विषयक अध्ययन और शोध करने वाले बर्लिन स्थित स्वायत्त संस्थान काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (डीजीएपी) में भारत संबंधी एक केंद्र प्रारंभ किया गया है। ‘इंडिया सेंटर’ नाम से इस केंद्र के उद्घाटन समारोह में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा […]

You May Like