थर्ड सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप इस बार ग्वालियर में होगी

ग्वालियर: मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय कैलाशनारायण कट्ठल की स्मृति में थर्ड सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन इस बार ग्वालियर में होगा।आयोजन की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय कट्ठल एवम् जीतेन्द्र शर्मा ने बताया कि ग्वालियर में पहली बार हो रही मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट सब जूनियर गर्ल्स एंड बायज नेशनल चैंपियनशिप अंडर 17 का आयोजन श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेज के खेल मैदान में किया जाएगा।

मध्यप्रदेश सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैम्पियनशिप में सम्पूर्ण स्थानों से करीब 16 टीम के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन में मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य स्थानों से भी टीमों के आने की संभावना है। 29 जून से टीमों का आना प्रारंभ होगा। खिलाड़ियों के रूकने की खाने की भी उचित व्यवस्था की जायेगी। संस्था के सचिव मधुराज शर्मा, धीरज गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की है।

Next Post

'इस्लामाबाद एमओयू' पर जयराम रमेश का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी सरकार की विदेश नीति को बड़ा झटका

Thu Jun 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 जून (वार्ता) कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए 14-सूत्रीय ‘इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू)’ को लेकर केंद्र सरकार की विदेश नीति पर प्रहार करते हुए कहा है कि यह मोदी सरकार के लिये एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि इस समझौते को […]

You May Like