
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अमखेरा स्थित नाईस कैफे में हुए गैंगरेप का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है जबकि मददगार कैफे मालिक और कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक हनुमानताल पंचकुई निवासी 25 वर्षीय महिला शादीशुदा है और पति से अलग रहती है। बीते 6 माह पूर्व क्षेत्र में रहने वाले जुनैद ने उसे प्रेम जाल मेंं फंसा लिया था। 17 फरवरी को जुनैद उसे बहला-फुसलाकर अमखेरा स्थित नाईस कैफे ले गया था वहां कैफे के मालिक दीपक चौधरी और कर्मचारी सुमित सेन की मिलीभगत और सहयोग से जुनैद ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि पुलिस ने गैंगरेप समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कैफे संचालक दीपक चौधरी और वर्कर सुमित सेन को गिरफ्तार कर दोनों को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया जबकि मुख्य आरोपी जुनैद की तलाश मेें संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
