बीमा अधिकारी 1.5 करोड़ रूपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार

ग्वालियर: डबरा के नजदीक 1.5 करोड़ रूपये से ज्यादा की ठगी के आरोपी एलआईसी डवलपमेंट अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। टेकनपुर पुलिस चौकी ने उसे ग्वालियर में पकड़ा, आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस चौकी प्रभारी बलवीर मावई ने बताया कि आरोपी हाकिम जाटव भिंड में एलआईसी डवलपमेंट अधिकारी के पद पर कार्यरत है। उसने एक वर्ष पूर्व टेकनपुर हाइवे पर स्थित 3 बीघा जमीन सस्ते दाम पर बेचने का लालच देकर 12 लोगों के साथ धोखाधड़ी की, आरोपी ने जमीन का एग्रीमेंट कराकर उनसे राशि हड़प ली थी।

जब पीड़ितों को धोखाधड़ी का पता चला तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। हाकिम जाटव फरार चल रहा था और उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे ग्वालियर में गिरफ्तार किया। आरोपी ने कुल 1.5 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। थाना प्रभारी बलवीर मावई ने यह भी बताया कि आरोपी 12 ठगी के मामलों में फरार था और उसे एक मामले में 3 महीने की सजा भी सुनाई गई है। एलआईसी के ब्रांच अधिकारियों ने बताया कि वह पिछले 1 साल से कार्यालय नहीं आया है।

Next Post

लव मैरिज के 8 महीने बाद फांसी लगाकर दी जान

Mon Jan 12 , 2026
ग्वालियर: चंदनपुरा, हजीरा में एक 21 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतका ने आठ महीने पहले ही अपने परिवार से लड़कर लवमैरिज की थी।घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के […]

You May Like