लव मैरिज के 8 महीने बाद फांसी लगाकर दी जान

ग्वालियर: चंदनपुरा, हजीरा में एक 21 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतका ने आठ महीने पहले ही अपने परिवार से लड़कर लवमैरिज की थी।घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग पहुंचे और आरोप लगाया कि उसने प्रेम विवाह जरूर किया था, लेकिन पति और ससुरालजन पांच लाख रुपए और कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

आरोप है कि पांच दिन पहले ही पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। चंदनपुरा निवासी 21 वर्षीय काजल सिंह, पत्नी दीपक तोमर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला, जब उसकी सास ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। काफी देर बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, तो उन्होंने बेटे दीपक को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पति और ससुर भी घर पहुंचे। खिड़की से झांककर देखने पर पता चला कि काजल ने फांसी लगाई है। इसके बाद पुलिस और काजल के पिता को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और काजल के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Next Post

जंगल छोड़कर गांवों में घूम रही बाघिन, ग्रामीण जान बचाने छतों पर चढ़े

Mon Jan 12 , 2026
शिवपुरी: सुरवाया थाना इलाके में माधव टाइगर रिजर्व की बाघिन एमटी-6 की हलचल से ग्रामीणों में दहशत है। जंगल में रूकने के बजाय गांवों का रूख कर रही बाघिन ने मझेरा इलाके में गाय के बछड़े का शिकार किया है। गांव में बाघिन के घुसते ही लोग डरके मारे अपने […]

You May Like

मनोरंजन