जंगल छोड़कर गांवों में घूम रही बाघिन, ग्रामीण जान बचाने छतों पर चढ़े

शिवपुरी: सुरवाया थाना इलाके में माधव टाइगर रिजर्व की बाघिन एमटी-6 की हलचल से ग्रामीणों में दहशत है। जंगल में रूकने के बजाय गांवों का रूख कर रही बाघिन ने मझेरा इलाके में गाय के बछड़े का शिकार किया है। गांव में बाघिन के घुसते ही लोग डरके मारे अपने घरों की छतों पर चढ गये।माधव टाइगर रिजर्व में छोड़ी गयी यह बाघिन जंगल में टिकने के बजाय रिहायशी क्षेत्र के आसपास घूम रही है। उसने मझेरा गांव में गाय के बछड़े को अपना निवाला बनाया।

बाघिन की लगातार आमद से ग्रामीणों का सामान्य जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है और वह खौफ के साये में जीन के मजबूर है। इस बाघिन को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाकर माधव नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। पार्क में रिलीज किए जाने के महज चार दिन बाद ही इसने डोंगर गांव में एक ग्रामीण पर हमला कर दिया था। इसके बाद वह सरदारपुरा और खुटेला गांव की ओर बढ़ गई थी, जहां उसने खेतों में घूमते हुए कई मवेशियों का शिकार किया।

Next Post

नटेरन जनपद पंचायत में भुगतान को लेकर असंतोष: सरपंचों ने लगाए आरोप, अधिकारी का आया स्पष्टीकरण

Mon Jan 12 , 2026
नटेरन: नटेरन जनपद पंचायत में सहायक लेखा अधिकारी (एएओ) के कार्यप्रणाली को लेकर सरपंचों के एक वर्ग ने असंतोष जताया है. सरपंच संघ अध्यक्ष भूरा धाकड़ के नेतृत्व में कुछ सरपंचों ने आरोप लगाया है कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए गए कार्यों के भुगतान में अनावश्यक देरी हो रही […]

You May Like