
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत पांडे चौक के पास दुर्गा जी के मंदिर में हुई चोरी की दस दिन बाद एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक बालेश्वर पांडे निवासी दीक्षितपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गल्ला का व्यापार करता है। साथ साथ पांडे चौक के पास दुर्गा जी के मंदिर की देखभाल करता है। 9 जुलाई को रात्रि करीब 9.30 बजे मंदिर बंद कर बाहर का चैनल गेट में ताला लगाकर अपने घर चला गया था। 10 जुलाई को सुबह 7:30 बजे मंदिर के चैनल गेट खोला अंदर देखा तो मंदिर की दान पेटी नहीं थी, सीढी में चढ कर उपर देखा तो दान पेटी खुली रखी थी, दान पेटी का ताला टूटा था, जिसमे करीब 1000 से 1200 रूपये रहे होंगे। मंदिर का जहां सामग्री रखते हैं वहां देखा तो चांदी के दो छोटी प्लेट एवं छोटी चांदी की छत्र रखी थी, वह भी नही थे, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
