जम्मू, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आज एक दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरनकोट स्थित अपने शिविर में संतरी गार्ड की ड्यूटी पर तैनात एक जवान द्वारा आज शाम ग्रेनेड को गलत तरीके से संभाले जाने के कारण यह विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा, “पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।”
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में दुर्घटनावश ग्रेनेड विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद
