नयी दिल्ली, 05 सितंबर ( वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ओणम के अवसर पर शुभकामनायें दी हैं।
श्री मोदी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किये एक संदेश में कहा, “ सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनायें! यह सुंदर त्योहार सभी के लिए नयी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लायें। ओणम केरल की शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। यह त्योहार एकता, आशा और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। मेरी कामना है कि यह अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को मजबूत करे और प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करे।”
ओणम केरल और दुनिया भर के मलयाली समुदायों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। राजा महाबली की पौराणिक घर वापसी के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला ओणम केरल के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और इसे भव्य पुष्प सजावट, पारंपरिक भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।शोभित.श्रवण
Next Post
कॉनकॉर ने भावनगर बंदरगाह कंपनी के साथ करार कर बंदरगाह परिचालन क्षेत्र में रखा कदम
Fri Sep 5 , 2025
नयी दिल्ली ,05 सितंबर (वार्ता) कंटेनर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकॉर) गुजरात में विकसित किए जा रहे भावनगर बंदरगाह के कंटेनर टर्मिनल के परिचालन, प्रबंधन एवं विपणन का काम देखेगी जो उसके लिए बंदरगाह टर्मिनल के कामकाज को संभालने का एक नया अनुभव होगा। रेल मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण वाली लॉजिस्टिक्स […]

You May Like
-
2 months ago
फेसबुक रील देखते ही हैक हुआ मोबाइल, खाते से उड़ी रकम
-
11 months ago
मन की शांति भगवान की शरण में ही संभव
-
11 months ago
पटेल पहुंचे मां बगलामुखी मंदिर मां का लिया आशीर्वाद
