पटेल पहुंचे मां बगलामुखी मंदिर मां का लिया आशीर्वाद

नलखेड़ा। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे.

जहां उन्होंने शनिवार प्रात: गर्भ ग्रह में बैठकर मां बगलामुखी का स्वर्ण श्रृंगार दर्शन कर विधि विधान से मंत्रो उच्चारण के साथ पूजन अर्चन किया तथा दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. हवन कर मां का आशीर्वाद लिया. वे सडक़ मार्ग से भोपाल से नलखेड़ा पहुंचे. वे लगभग दो घंटे तक मंदिर परिसर में ही रुके. इस दौरान उनकी अगवानी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम मस्ताना, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रेम राठौर, भाजपा नेता नरेंद्र वेदिया, मोहन नागर, जनपद उपाध्यक्ष ईश्वर यादव, जनपद पंचायत सीईओ अश्विनी पाटीदार के द्वारा की गई.

Next Post

8 लेन पर हादसा: अनियंत्रित कार ट्रक से टक्कराई, एयर बैंग से बची जान 

Sat Nov 22 , 2025
रतलाम। 8 लेन पर फिर अनियंत्रित कार हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार से चल रही कार का संतुलन बिगड़ा और फिर यह ट्राले से जा टक्कराई। एयर बैग की वजह से कार सवार यात्रियों की जान बची। मुंबई दिल्ली एक्सप्रेसवे 8 लाइन पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। […]

You May Like